दैनिक जागो वर्ल्ड !अलीगढ़

अलीगढ़ के खैर में रोडवेज बस की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस खुलवाने का प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह खैर क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रही महिला की मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की है।
