दैनिक जागो वर्ल्ड !कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चालाली में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में सोमवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज निवासी गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बाइक पर सवार होकर ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था, जबकि एचआरटीसी बस भरवाईं की ओर जा रही थी।इसी दौरान चालाली के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
