Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार-झारखंड सीमा पर अवैध कोयला कारोबार का खुलासा, खनन विभाग ने कोयला...

बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध कोयला कारोबार का खुलासा, खनन विभाग ने कोयला लदे पांच हाइवा किए जब्त

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

खनन विभाग ने बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध कोयला कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए अंबा में कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए। चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, अब विभाग अवैध डिपो और जमीन मालिकों की भी जांच करेगा बिहार-झारखंड सीमा से सटे अंबा और कुटुंबा थाना क्षेत्रों में कथित अवैध कोयला कारोबार का मामला सामने आया है। सीमा क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला भंडारण और उसकी ढुलाई की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।।

रविवार देर रात अंबा थाना क्षेत्र में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान कोयला लदे पांच हाइवा पकड़े गए। जांच के दौरान वाहनों में लदे कोयले से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।झारखंड से कोयला लाकर सीमा क्षेत्र में जमा करने की सूचनाबताया जा रहा है कि झारखंड के विभिन्न इलाकों से कोयला लाकर बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में संचालित कथित डिपो में जमा किया जाता है।इसके बाद यहां से कोयले को हाइवा और अन्य मालवाहक वाहनों पर लादकर एनएच-139 के रास्ते डेहरी समेत दूसरे स्थानों पर भेजे जाने की बात सामने आई है। अवैध कोयला कारोबार को लेकर खनन विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिलने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular