दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अफवाहों और परिवार को मिल रही धमकियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दो मुकदमे दर्ज कर छह लोगों को नामजद किया गया और 20 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी सस्पेंड कराई गईं। पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चर्चित हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर इंटरनेट मीडिया पर लगातार फैलाई जा रही अफवाहों, भ्रामक प्रचार और स्वजन को हत्या की धमकी को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में छह लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कराए।

अधिकतर फरार शूटर सत्यम कादयान के नाम से थे। एक फर्जी आईडी से अंकित के परिवार को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पूरे प्रकरण की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।त्य व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर शामली पुलिस का शिकंजा26 अगस्त को अंकित बालियान की कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आर्यपुरी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को दो शूटर 50-50 हजार के इनामी शूटर सुमित और मोहित निवासी सोनीपत को ढेर कर दिया था। जबकि इस प्रकरण में दो शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान फिलहाल फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में टीम लगी हुई है। हत्याकांड से अगले ही दिन से लगातार फर्जी आईडी से विभिन्न पोस्ट अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी की जा रही है।
