Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshस्कूल तक पहुंचने का कोई पक्का मार्ग नहीं, मिर्जापुर में विद्यालय के...

स्कूल तक पहुंचने का कोई पक्का मार्ग नहीं, मिर्जापुर में विद्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठे छात्र

दैनिक जागो वर्ल्ड ! मिर्जापुर

मीरजापुर के चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय तक सड़क न होने से परेशान बच्चों ने सोमवार को स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। विकासखंड सिटी के चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय तक जाने के लिए मार्ग नहीं है, इसके चलते बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। परेशान बच्चों ने सोमवार को स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करके विरोध जताया।कम्पोजिट विद्यालय चेरुईराम में रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर विद्यालय का गेट बंद कर दिए हैं। गेट खोलने नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते शिक्षक और बच्चे रिमझिम वर्षा में बाहर खड़े हैं।प्रधानाध्यापक संतोष पांडेय ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग की गई है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। वर्षा के दिनों में बच्चों को विशेष परेशानी होती है।

कंपोजिट विद्यालय चेरुईराम तक जाने के लिए मार्ग नहीं है। सड़क निर्माण के लिए नायब तहसीलदार के साथ निरीक्षण किया गया था, लेकिन मौके पर सरकारी भूमि नहीं मिली। भूमि की अनुपलब्धता के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular