दैनिक जागो वर्ल्ड !आजमगढ़

आजमगढ़ में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेमी ऊपर बह रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने 1300 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटे हैं और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव भी कराया जा रहा है।सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से अब बाढ़ का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में धुसने लगा है, इससे पशुओं के सामने हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा पांच नाव लगाने के बाद भी ग्रामीणों को घुटने भर पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है

जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा ग्रामीणों में बढ़ गया है।
