Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaकुटलैहड़ के कौसेंचुरी थानाखास में विधायक विवेक शर्मा ने किया पौधारोपण, गौसेवा...

कुटलैहड़ के कौसेंचुरी थानाखास में विधायक विवेक शर्मा ने किया पौधारोपण, गौसेवा का दिया संदेश

दैनिक जागो वर्ल्ड कुटलैहड़

कुटलैहड़ की कौसेंचुरी थानाखास में विधायक विवेक शर्मा ने किया पौधा रोपण, गौमाता को हरा चारा व फीड के पेड़े किए वितरित,
विधायक विवेक शर्मा बोले, गौमाता की सेवा परम सेवा,राज्य सरकार प्रति गौ वंश पर प्रति देती है 1200 रुपए का अंशदान,
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कौ सेंचुरी थानाखास का दौरा कर गौमाता की सेवा की और सेंचुरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौमाता को हरा चारा एवं फीड के पेड़े वितरित किए। बही विधायक विवेक शर्मा ने सेंचुरी में मौजूद गोवंश की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को देखा, व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी भी दी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गौमाता की सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग कौ सेंचुरी में पहुंचकर गौमाता को गोद लें और उनके पालन-पोषण में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गौमाता को गोद लेकर नियमित रूप से उनके चारे, फीड और अन्य जरूरतों में सहयोग करना समाज सेवा के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है। विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं को संचालित करने के लिए प्रति गौ वंश पर प्रति 1200 रुपए का अंशदान देती है।
गौमाता को गोद लेकर पालन पोषण में पुण्य के साथ निभाएं अपनी भागीदारी,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि निराश्रित गोवंश की देखभाल केवल सरकार या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौ सेंचुरी में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गोवंश की देखभाल के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग आगे आकर गौमाता को गोद लेते हैं तो इससे सेंचुरी में रह रहे गोवंश की देखभाल और बेहतर तरीके से हो सकेगी,विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार चारा, फीड तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से कौ सेंचुरी को और बेहतर बनाया जा सकता है तथा निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
विवेक शर्मा ने राष्ट्रीय वांस मिशन के तहत थानाखास में पौधारोपण,
विधायक विवेक शर्मा ने कौ सेंचुरी थानाखास के साथ पंचायत घुँघन ककराना में राष्ट्रीय वांस मिशन के तहत पौधारोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग बंगाणा के सौजन्य से आयोजित किया गया। विधायक ने स्वयं पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वांस मिशन के माध्यम से बांस एवं अन्य पौधों के रोपण को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए रोजगार और आय के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की योजनाओं के साथ जनभागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से पौधारोपण अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
क्लीन हिमाचल, ग्रीन हिमाचल मिशन को बनाएं जन अभियान,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न योजनाओं और अभियानों को आगे बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय वांस मिशन के तहत पौधारोपण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है, पौधारोपण अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, खेतों, पंचायत क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आइए राष्ट्रीय वांस मिशन के तहत अधिक से अधिक पौधा रोपण करें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सामूहिक प्रयासों से ही क्लीन हिमाचल, ग्रीन हिमाचल मिशन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड विकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग डॉ वीरेंद्र पटियाल वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा, डॉ शिखा फार्मासिस्ट बलबीर सिंह नरेश कुमार अर्जुन सिंह केशवानंद शर्मा भीम सिंह नन्दलाल इकबाल मुहम्मद,सुरेश कुमार वीरेंद्र ठाकुर प्रधान रमेश बंगा सुरेश दत्त शर्मा इकबाल सोनी के साथ प्रधान उपप्रधान अधिकारी-कर्मचारी, विभागीय टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular