दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

हिमाचल प्रदेश सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए जिला पुलिस ऊना द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस ऊना को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
जिला पुलिस ऊना द्वारा की गई कार्यवाही में पहले मामले में पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत माह फरबरी में NDPS Act में पंजीकृत अभियोग संख्या 26/2026 की फाइनेंशियल जांच में बड़ी प्रॉपर्टी का पता चला था। जिसमे आज दिनांक 20-08-2026 को प्रभारी पुलिस थाना अम्ब द्वारा आरोपी और आरोपी की पत्नी के नाम दो मंज़िला रिहायशी बिल्डिंग के साथ-साथ 8 मरला ज़मीन, 2 LMV, 1 गुड्स ट्रांसपोर्ट LMV, 01 बैंक अकाउंट, 09 पोस्टल सेविंग अकाउंट सहित कुल 85,75,012 रुपये (पचासी लाख सत्तर हज़ार बारह रुपये) मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। यह कार्यवाही नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर प्रभावी प्रहार है।
फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में जिला पुलिस ऊना द्वारा नशा तस्करी से जुड़े मामलों में की जा रही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत यह पहली बड़ी सफल कार्यवाही है। जिला पुलिस ऊना द्वारा नशा तस्करी से जुड़े कई अन्य मामलों में भी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया जारी है। और आने वाले दिनों में इस दिशा में और बड़ी कार्यवाही एवं सफलता मिलने की उम्मीद है।
ऊना पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल कानूनी कार्यवाही कर रही है, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की कार्यवाही भी लगातार जारी रखेगी
