Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकौशांबी का अथसराय रेलवे स्टेशन बनेगा अत्याधुनिक ‘गुड्स शेड हब’, देश भर...

कौशांबी का अथसराय रेलवे स्टेशन बनेगा अत्याधुनिक ‘गुड्स शेड हब’, देश भर में महकेगा इलाहाबादी अमरूद व दोआबा का केला

दैनिक जागो वर्ल्ड कौशांबी

कौशांबी का अथसराय रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक ‘गुड्स शेड हब’ बनेगा, जिससे प्रयागराज के अमरूद और कौशांबी के केले जैसे कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय फ्रेट नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह पहल किसानों के लिए परिवहन लागत में 60-70% की बचत करेगी।प्रयागराज के सुर्खा अमरूद की मिठास और कौशांबी के जी-नाइन केले का स्वाद अब सिर्फ स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने इस कृषि प्रधान बेल्ट को सीधे नेशनल फ्रेट नेटवर्क से जोड़ने की पहल की है। इसके लिए कौशांबी के अथसराय रेलवे स्टेशन को एक अत्याधुनिक ‘गुड्स शेड हब’ के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।सिराथू तहसील के हिसामपुर माढ़ो गांव में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परियोजना इस क्षेत्र के किसानों के लिए सिर्फ एक रेलवे साइडिंग ही नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि का नया गेटवे साबित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular