दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

एंकर रीड:
ब्रह्माकुमारी मेहतपुर की ओर से 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत गोन्दपुर बुल्ला, गोन्दपुर जयचंद और आईटीआई पंडोगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली, आत्मबल, जीवन मूल्यों और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।वीओ:कार्यक्रम के दौरान बीके अवधेश ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आत्मबल और अच्छे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मोबाइल सहित अन्य प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने जीवन को लक्ष्यपूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया।

बीके बबीता बहन ने विद्यार्थियों से श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने तथा नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक सोच के साथ युवा अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।बाइट – प्रधानाचार्य रामजी दास:प्रधानाचार्य रामजी दास ने कहा कि मेडिटेशन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित ध्यान से विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मबल और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

