दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर

बॉक्सिंग में रिषव कजला की शानदार जीत
दौलतपुर कॉलेज में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, 23 महाविद्यालयों के करीब 100 मुक्केबाज ले रहे हिस्सा
दौलतपुर चौक, 5 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ) : राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चार दिवसीय अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 महाविद्यालयों के करीब 100 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। 5 से 8 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 10 भार वर्गों में मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ईशांत जसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् का गायन भी हुआ। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बॉक्सिंग में शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीत-हार की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रतियोगिता में पधारे सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, टीम प्रभारियों और खिलाड़ियों का दौलतपुर महाविद्यालय की ओर से हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।प्रतियोगिता के पहले दिन प्री-क्वार्टर फाइनल के 21 मुकाबले हुए। 47–50 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान महाविद्यालय के रिषव कजला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के गुलशन ठाकुर को 5–0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराया। वहीं 65–70 किलोग्राम भार वर्ग में दौलतपुर कॉलेज के हर्षल ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय सोलन के अभय को पराजित कर जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 14 अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विक्रांत गौतम पर्यवेक्षक तथा मुकेश भटनागर मुख्य तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा और आयोजन सचिव डॉ. सुनील रायत के प्रयासों की सराहना की। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन के हुए मुकाबले : 50- 55 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय नेगी बिलासपुर ने प्रमोद कुमार चंबा को, रूप निरंजन रिकांगपीओ ने अमन शर्मा राजगढ़ को, मान कौंडल ऊना ने धनजय सोलन को, सूजल नगरोटा बंगवा ने अंकित कौंडल दौलतपुर चौक को हराया

55- 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रेरित चंबा ने सिददार्थ घुमारवीं को, शिवेक मेहता नगरोटा बंगवा ने तन्य हमीरपुर को, प्रियांशू बिलासपुर ने भूपिंदर सोलन को व हर्षित रामपुर ने साहिल वर्मा ऊना को शिकस्त दी60- 65 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य धर्मशाला ने चिराग ठाकुर राजगढ़ को, सानिध्य सिंह ठाकुर हमीरपुर ने निखिल नगरोटा बंगवा को, जगदेव रामपुर ने प्रवर्त सोलन को व पीयूष नेगी बिलासपुर ने गुरचरण सिंह तीसा को हराया
वहीं 65- 70 किलोग्राम भार वर्ग में दौलतपुर कॉलेज के हर्षल ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय सोलन के अभय को पराजित कर जीत दर्ज की।जबकि अर्जुन ऊना ने अभिषेक पठानियहमीरपुर को, नितेश कुमार बिलासपुर ने साहिल कुमार नगरोटा बंगवा को, हर्षल ठाकुर दौलतपुर चौक ने अभय सोलन को हराया
70- 75 किलोग्राम भार वर्ग में योगेश शर्मा कोटखाई ने अंकुश रामपुर को व हर्षिल शर्मा चंबा ने प्रतयूष अम्ब को हराया उन्होनें बताया की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 14 अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. विक्रांत गौतम पर्यवेक्षक तथा मुकेश भटनागर मुख्य तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र कंवर, योगेश शर्मा, विजय ठाकुर, पी. टी. ए. अध्यक्ष सुनील कुमार, धर्मवीर कंवर इत्यादि मौजूद रहे |
