Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaजनगणना ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अरविंद डडवाल सम्मानित दौलतपुर चौक

जनगणना ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अरविंद डडवाल सम्मानित दौलतपुर चौक

दैनिक जागो वर्ल्ड दौलतपुर चौक

जनगणना ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट में कार्यरत प्रवक्ता अंग्रेजी अरविंद डडवाल को सम्मानित किया गया। घनारी उपमंडल के तहसीलदार कुलताज ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की।
अरविंद डडवाल ने अपनी छह सदस्यीय प्रगणक टीम के साथ गांव चलेट एवं मवा कहोलां में जनगणना संबंधी कार्य को पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया। उन्होंने कार्य में सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए निर्धारित समय से पहले ही इसे सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण को देखते हुए विभाग की ओर से 15 अगस्त, 2026 को उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने अरविंद डडवाल को सम्मान मिलने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular