दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

स्थान : पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़हला ऊना हिमाचल प्रदेश
दिनांक : 26/09/2026
ब्रह्माकुमारीज मेहतपुर कि ओर से
10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत आज पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़हला विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली, आत्मबल, जीवन मूल्य एवं लक्ष्यपूर्ण जीवन के महत्व की जानकारी दी गई

बीके अवधेश ने विद्यार्थियों से जीवन में श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाने तथा किसी भी प्रकार की नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में बीके बबीता बहन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरण, जनभागीदारी तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। प्रिंसिपल श्री दिनेश कुमार जी ने सभी विद्यार्थी को नशे से होने वाले दुष्परिणाम से कैसे बचें और मैडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया । साथ में बीके अनिल भारद्वाज व बीके सोनिया और स्कूल स्टाफ मौदूद रहे ।साथ में प्रिंसिपल जी को प्रमाणपत्र भेट किया ।
ओम शांति
