Sunday, May 24, 2026
HomeRajnitiपार्षद प्रत्याशी सीमा कुमारी योग्य व सक्षम: मास्टर रमेश शर्मा

पार्षद प्रत्याशी सीमा कुमारी योग्य व सक्षम: मास्टर रमेश शर्मा

पंचायती राज में ईमानदार और शिक्षित युवाओं की जरूरत: रमेश शर्मा

जागो!बंगाणा,कुटलैहड़

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगा तार गर्माता जा रहा है। विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक और राजनीतिक लोग भी खुलकर अपने विचार जनता के सामने रख रहे हैं। इसी क्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने जिला पार्षद उम्मीदवार श्रीमती सीमा कुमारी के समर्थन में लाठियानी वुधान आदि पंचायतो में प्रचार के दौरान कहा कि पंचायती राज चुनावों में किसी दल या व्यक्तिगत प्रचार से अधिक महत्व पूर्ण उम्मीदवार की योग्यता और जनता के प्रति उसका समर्पण होता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को केवल उसी प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहे, विकास करवाने की क्षमता रखता हो और ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान कर सके। मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि आज पंचायत स्तर पर ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो युवा सोच रखने वाला, शिक्षित, ऊर्जावान और कर्मठ हो। उन्होंने कहा कि लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड से उम्मीदवार सीमा कुमारी में ये सभी गुण मौजूद हैं और यही कारण है कि क्षेत्र की देव तुल्य जनता उनके पक्ष में मतदान करने को उत्साहित दिखाई दे रही है।उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रही हैं और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही हैं। यही कारण है कि महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के बीच उनका समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव विकास की दिशा तय करते हैं, इसलिए जनता को सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
लाठियानी से पर सीमा कुमारी में है विकास करवाने की क्षमता,
मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए केवल वादे करना पर्याप्त नहीं होता बल्कि उनमें काम करवाने की क्षमता भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद सदस्य का दायित्व बहुत बड़ा होता है क्योंकि उसे गांवों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी शिक्षित और जागरूक उम्मीदवार हैं तथा वे क्षेत्र की आवश्यकताओं को अच्छी तरह समझती हैं। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं को लेकर उनकी सोच स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता मानकर चुनाव मैदान में उतरी हैं और जनता भी उनके इरादों को समझते हुए उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है। मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि वही सफल होता है जो जनता के साथ लगातार जुड़ा रहे। चुनाव जीतने के बाद भी लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही असली जनसेवा है,उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो सीमा कुमारी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड के विकास में नई मिसाल कायम करेंगी। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में भी प्रत्याशी सीमा कुमारी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि वे नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मैदान में उतरी हैं। युवाओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
12 वर्षों से रिंकू की समाज सेवा से बना लाठियानी वार्ड की जनता के साथ पारिवारिक रिश्ता,
मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि सीमा कुमारी की सबसे बड़ी ताकत उन का परिवार और वर्षों से जनता के बीच किया गया सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी के पति राजेंद्र ठाकुर रिंकू भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले लगभग 12 वर्षों से लगातार लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड की जनता के बीच सक्रिय समाजसेवी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र ठाकुर रिंकू ने हमेशा हर गांव और हर परिवार के सुख-दुख में भागीदारी निभाई है। चाहे किसी जरूरतमंद की सहायता करनी हो, सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देना हो या लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना हो, उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। यही कारण है कि आज क्षेत्र के लोगों के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य जैसा बन चुका है। मास्टर रमेश शर्मा ने कहा कि जनता ऐसे परिवार को भलीभांति पहचानती है जो वर्षों तक बिना किसी स्वार्थ के समाजसेवा करता है। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी भी उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं और यही वजह है कि लोगों का भरोसा लगातार उनके पक्ष में मजबूत होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में जनता अब केवल भाषणों पर नहीं बल्कि जमीन पर काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता दे रही है। लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड की जनता भी ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहती है जो हमेशा उपलब्ध रहे और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करे। मास्टर रमेश शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे विकास, ईमानदारी और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड की देव तुल्य जनता इस बार युवा, शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवार सीमा कुमारी को भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाएगी, ताकि क्षेत्र में विकास और जनसेवा का नया अध्याय शुरू हो सके। इस मौके पर राकेश शर्मा सहित दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular