Sunday, May 24, 2026
HomeRajnitiचुनावी मैदान में नये हथकंडे—शराब और पैसे के माध्यम से माहौल बिगाड़ने...

चुनावी मैदान में नये हथकंडे—शराब और पैसे के माध्यम से माहौल बिगाड़ने पर चिंता

जागो!जितेन्द्र शर्मा लठियानी

पंचायतों के चुनावी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो परिस्थितियाँ बन रही हैं वे लोकतंत्र और सामाजिक शांति के लिए चुनौती बन चुकी हैं। गलियों और चौराहों में लोगों की आम चर्चा यही है कि कुछ उम्मीदवारों व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा वोट प्रभावित करने के उद्देश्य से धन-लुभावने इत्यादि तरीकों का इस्तेमाल बढ़ गया है। साथ ही शराब वितरण और आर्थिक लालच के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिनसे स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया खतरे में पड़ रही है।
ऐसी गतिविधियाँ केवल चुनावी प्रतिस्पर्धा को ही नहीं बल्कि सामाजिक नुकसान भी पहुंचा रही हैं—नशे की प्रवृत्ति बढ़ना, पारिवारिक कलह, और युवा वर्ग में असामाजिक व्यवहार को बढ़ावा। इन घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ता है और आम जनता का चुनावी भरोसा डगमगाता है। सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम होने वाले वितरण और खरीद-फरोख्त से निष्पक्षता पर गहरा प्रश्न चिन्ह लगता है।
बही लोग पूर्ण रूप से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार चुनाव की मांग करते हैं। लोगो ने आवश्य कदम उठाने की माँग और अपील कि है जिसमें निर्वाचन अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी पैट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग उठाई गई है।
शराब व नकद वितरण के संदिग्ध स्थानों पर चौकसी, और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनेकी मांग उठ रही है । लोगो ने राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों से अपील कि वे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये किसी भी अवैध या अनैतिक तरीके का उपयोग न करें;
मीडिया और नागरिक समाज से आग्रह कि वे इन घटनाओं की निगरानी व रिपोर्ट करें और जागरूकता अभियान चलाएँ।
स्थानीय स्तर पर नागरिकों को बतायें कि वे किसी भी अनैतिक प्रस्ताव या दबाव का विरोध कर सकें तथा ऐसे मामलों की सूचना चुनाव आयोग या पुलिस को दें।
लोगो ने सभी राजनीतिक पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे लोकतंत्र की पवित्रता का सम्मान करें और चुनाव को स्वच्छ, शांतिपूर्ण व संवैधानिक मार्ग पर चलने दें। प्रशासन और चुनाव आयोग की सक्रिय भूमिका आवश्यक है ताकि समय रहते स्थिति को सामान्य किया जा सके और आगामी मतदान निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।
अंत में, हम स्थानीय नागरिकों से अपील करते हैं कि वे भी इस तरह के किसी भी दबाव, लालच या अवैध मामले के साक्ष्य गवाहों सहित—जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों को दें। सभी मिलकर अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular