दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

प्रयागराज में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा करोड़ों की एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस आयुक्त ने जिले की चारों एसओजी टीमों को भंग कर दिया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की खुफिया तंत्र की विफलता को उजागर करती है, क्योंकि फैक्ट्री आठ माह से संचालित हो रही थी। जनपद में पहली बार तीन सितंबर की देर रात एक ऐसी कार्रवाई हुई, जिसने पुलिसकर्मियों में खलबली मचा दी है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने जिले की चारों एसओजी को भंग कर दिया।

इसके पीछे कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन तीन सितंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा मांडा के कोसड़ा कला गांव में करोड़ों की पकड़ी गई एमडी ड्रग को लेकर कार्रवाई की चर्चा है।
