Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiफतेहपुर में शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, ठेका...

फतेहपुर में शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, ठेका शिफ्ट करने को मजबूर

दौलतपुर चौक-संजीव डोगरा

घनारी तहसील के अंतर्गत फतेहपुर गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों सड़क मार्ग पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया जिसके उपरान्त ठेका संचालकों को ठेका शिफ्ट करने के लिए बाध्य होना पड़ा | फतेहपुर की आक्रोशित महिलाओं व बच्चों ने दौलतपुर चौक- भद्रकाली मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर सांकेतिक धरना करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और विभागीय आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और प्रदर्शन कर रही महिलाओं का स्पष्ट कहना था कि जिस जगह पर शराब का ठेका खोला जा रहा है, वह गांव का मुख्य मार्ग है।इस मार्ग पर दिनभर महिलाओं, स्कूली बच्चों और मंदिर में महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा। महिलाओं ने साफतौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में इस स्थान पर शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने सड़क पर बैठकर अपना कड़ा रोष व्यक्त करते हुए घंटों नारेबाजी की | सड़क जाम और धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल के नेतृत्व में एएसआई कुलभूषण और एएसआई जरनैल सिंह की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर धरने पर बैठी महिलाओं को काफी देर तक समझाया और उनके गुस्से को शांत किया।इस हंगामे के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । आखिरकार इस शराब ठेके को यहां से पुन: भद्रकाली गांव में हि शिफ्ट किए जाने का समजौता होने के उपरांत हि महिलाएं धरने से हटी| दोपहर बाद ठेके को फतेहपुर से शिफ्ट कर भद्रकाली गांव में पुराने स्थान पर भेजने से ही गांववासी संतुष्ट हुए| चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल ने बताया की आपसी बातचीत के उपरांत ठेके को विवादित जगह से शिफ्ट कर दिया गया है |

RELATED ARTICLES

Most Popular