दौलतपुर-संजीव डोगरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में शनिवार को सुधीर कुमार ने बतौर प्रिंसिपल कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले वरिष्ठ लेक्चरर राजन शर्मा वर्ष 2024 से लगभग डेढ़ वर्ष तक कार्यवाहक प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके कार्यकाल की भी सभी ने सराहना की। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान शिक्षाविद वेद पराशर, अधीक्षक दिनेश शर्मा, लेक्चरर सुरेश ठाकुर, अनु शर्मा, सीमा सोहाल, रमणीक बंसल, अंकुर सूद, मधु ठाकुर, विनोद कुमार, नरेश कंवर, नीरज वाला, स्मृति चौधरी, संतोष ठाकुर, सुशील कुमार, रामिका कुमारी, अश्विनी पठानिया, शशि कुमार, निर्मला कुमारी, कंचन कुमारी और उषा देवी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने कहा कि वह विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने और स्कूल के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।



