Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiबगांणा के तरखानका गांव में चल रही श्रीमद् भागवत में पहुंचे विधायक...

बगांणा के तरखानका गांव में चल रही श्रीमद् भागवत में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद,

बगांणा-जोगिंदर देव आर्य

पत्रकार विनोद शर्मा के घर केलहवी पहुंचकर विनोद कुमार के निधन पर जताया गहरा शोक
बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बगांणा (तरखानका) स्थित रमेश चंद जी के निवास स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में भाग लेकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनी और आयोजकों को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कथा स्थल पहुंचने पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत सप्ताह जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजक रमेश चंद एवं उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कथा के दौरान विधायक ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर अपने जीवन को धर्म और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करें। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के उपरांत विधायक विवेक शर्मा पत्रकार विनोद शर्मा के घर केलहवी पहुंचे, जहां उन्होंने विनोद कुमार की अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार की अचानक मृत्यु की खबर सुनकर उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विनोद शर्मा उनके पारिवारिक सदस्य जैसे थे और उनके परिवार से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी बड़ी क्षति हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर समय उनके साथ खड़े हैं और परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ज्ञात रहे पत्रकार विनोद शर्मा की कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी विनोद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक व्यवहार और सरल स्वभाव को याद किया। पूरे माहौल में शोक की लहर देखी गई और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस नौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा मोहित राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular