Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiप्रदेश में निर्विरोध चुनें जन प्रतिनिधिहिमाचल में चलेगा जागरूकता अभियान: बलदेव

प्रदेश में निर्विरोध चुनें जन प्रतिनिधिहिमाचल में चलेगा जागरूकता अभियान: बलदेव

ऊना-रोहित जसवाल

स्वाभिमान पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र) तथा उत्तराखंड की तर्ज पर ग्राम तथा नगर पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने जाने के लिए हिमाचल जनता से अपील करेगी । स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक बलदेव राज सूद ने बताया कि हाल ही में देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ हुई बैठक में अन्ना हजारे ने बताया कि सातवीं कक्षा पास करने के बाद फौज में ड्राइवर भर्ती हुए थे। सेवा निवृत्त के बाद जब वह अपने गांव रालेगण सिद्धि आऐ तो यहां शराब की 30 भठियां चलती थीं, ज़मीनों में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। 90%अनपढ़ता थी ।उन्होंने गांव के अच्छे लोगों को इकट्ठा करके अभियान शुरू किया। आज रालेगण सिद्धि एक आदर्श गांव है । यहां कोई अनपढ़ नहीं, कोई शराबी नहीं, शिक्षा, चिकित्सा सिंचाई की उनकी अपनी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रालेगण सिद्धि में गत 18 बर्षों से निर्विरोध पंचायत चुनी जाती है। इसी प्रकार गत बर्ष उत्तराखंड में भी 25% पंचायतें निर्विरोध चुनी गई। इसी तर्ज हम हिमाचल में भी जन जाग्रति अभियान के माध्यम से जनता से निस्वार्थ, सेवा भावी जन प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुने योजना अनुसार निर्विरोध चुने गए इलाके को आर्थिक फंड भी प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular