Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiहमीरपुर में डोगरा रेजिमेंट के सेवानिवृत क्लार्क्स की शिष्टाचार भेंट,सौहार्दपूर्ण माहौल में...

हमीरपुर में डोगरा रेजिमेंट के सेवानिवृत क्लार्क्स की शिष्टाचार भेंट,सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ मिलन समारोह,देवराज सौखला

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

,उपमंडल बंगाणा के सौर ऊर्जा दस मेगावाट अगलौर के प्रशासनिक अधिकारी देवराज सौखला एवं अन्य साथियों ने आज हमीरपुर के कुमार पैलेस में डोगरा रेजिमेंट के सेवानिवृत क्लार्क्स के साथ एक शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों और उनके सहयोगियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताज़ा किया। कार्यक्रम के दौरान दोपहर के भोजन का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर आनंद लिया।
यह आयोजन आपसी मेल-मिलाप, सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में स्टाफ के साथ-साथ नारी शक्ति की भी सराहनीय उपस्थिति देखने को मिली। महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा सामाजिक एकता और सहभागिता का सुंदर संदेश दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सेवानिवृत सैनिकों के बीच आपसी संबंध और अधिक मजबूत हो सकें। इस समारोह में सेवानिवृत सैनिकों के बीच मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर रोशन लाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ठाकुर, कप्तान संजय कुमार, सूबेदार देव राज सांखला, सूबेदार जोड़ सिंह चंदेल, सूबेदार महेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सूबेदार मेजर कप्तान हंस राज चैंबियल, सूबेदार अशोक कुमार मढ़ोतरा, सूबेदार प्रकाश चंद आजाद, सूबेदार प्रकाश दीवाना, सूबेदार बलदेव सिंह, सूबेदार कुलदीप सिंह, हवालदार सुरजीत सिंह, सूबेदार रवींद्र कुमार गुलेरिया, सूबेदार रवींद्र कुमार तथा सूबेदार प्रकाश चंद चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सेवानिवृत सैनिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश सेवा में उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मिलन समारोह न केवल पुराने साथियों को जोड़ने का कार्य करते हैं, बल्कि समाज में अनुशासन, एकता और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत बनाते हैं। अंत में सभी ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular