दौलतपुर-संजीव डोगरा

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनई के काला पंगा में स्थित बाबा सिद्ध चानो वली के मंदिर मे शनिवार को हर साल की तरह इस साल भी भंडारे का आयोजन किया गया | भंडारे में सेंकड़ों श्रदालुओं ने पहुंच कर बाबा बाबा सिद्ध चानो वली के मंदिर में नतमस्तक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया | मुख्य सेवादार बृज लाल, विनोद, पवन ने बताया कि सुबह पूजा अर्चना के बाद झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई | उन्होंने कहा कि बाबा बाबा सिद्ध चानो वली के दरवार में जो कोई अपनी मुरादे लेकर आता है वो मनोबंछित फल पाकर जाता है | उन्होंने कहा कि भक्तो के लिए शनिवार का दिन काफी ख़ास होता है | इसे बाबा सिद्ध चानो वली का दिन माना जाता है | मान्यता है कि बाबा सिद्ध चानो वली जी को न्याय का देवता माना जाता है | लोगो का मानना है कि जिस किसी को न्याय नहीं मिलता उसे बाबा के दरबार में न्याय जरुर मिलता है | जो कोई बाबा सिद्ध चानो वली के दरबार में सच्ची श्रद्धा से आता है वह कभी खाली हाथ नहीं जाता |

