Thursday, October 22, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार में 14 घंटे उत्पात मचाकर नेपाल लौटा गैंडा, नेपाली नागरिक पर...

बिहार में 14 घंटे उत्पात मचाकर नेपाल लौटा गैंडा, नेपाली नागरिक पर किया हमला

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

नेपाल से भटककर भारतीय सीमा में आए एक गैंडे ने बिहार के इनरवा में करीब 14 घंटे तक दहशत फैलाई और फिर नेपाल लौट गया। लौटते समय उसने एक नेपाली नागरिक पर हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद नेपाल में वनकर्मी उसे जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।नेपाल से भटककर भारतीय सीमा में पहुंचे गैंडे ने करीब 14 घंटे तक इनरवा और आसपास के सरेह में दहशत बनाए रखी। गन्ने के खेतों में छिपता-छिपाता घूम रहा गैंडा गुरुवार की देर शाम नेपाल लौट गया। हालांकि, लौटते समय भी उसने वहां एक नेपाली नागरिक पर हमला कर दिया। बाइक सवार युवक नाले में गिरकर घायल हो गया।गैंडे के नेपाल लौटने की सूचना शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे वीटीआर के वनकर्मियों को मिली। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के आसपास पहुंचकर गैंडे के पगमार्क देखे। इसके बाद उसके नेपाल लौटने की पुष्टि की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular