दैनिक जागो वर्ल्ड ! अंब ,स्पर्श शर्मा

नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर-3 में हरी ओम कीर्तन मंडली द्वारा गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
दोपहर की तेज गर्मी के दौरान छबील पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने ठंडे मीठे पानी का आनंद लिया तथा मंडली के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महिलाओं की इस मंडली को बच्चों और बुजुर्गों का भी पूरा सहयोग मिला। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ आयोजन को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की छबील न केवल लोगों को राहत पहुंचाती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है।
इस अवसर पर सीमा चौधरी, अनुराधा शर्मा, सुनीता देवी, निर्जला देवी, रेखा चौधरी, बिंदु चौधरी, पूजा देवी, बलवंत कौर, अंकित, गौरव चौधरी, आर्यन, सुशील, रौनक और नितिन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

