Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKulluमणिकर्ण–बरशैणी मार्ग फिर बंद, भूस्खलन और बारिश से हालात बिगड़े

मणिकर्ण–बरशैणी मार्ग फिर बंद, भूस्खलन और बारिश से हालात बिगड़े

कुल्लू-प्रिया शर्मा

जिले की मणिकर्ण घाटी में घटीगढ़ के पास एक बार फिर भूस्खलन और बारिश के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गया है। सड़क पर मलबा और कीचड़ फैलने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
मार्ग बंद होने से बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सैलानी रास्ते में फंस गए हैं और उन्हें सामान के साथ पैदल सफर करना पड़ रहा है।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। राशन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
यह मार्ग तोश, पुलगा और खीरगंगा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए मुख्य रास्ता है। बार-बार भूस्खलन से पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है और सैलानियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थायी समाधान निकाला जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular