Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiमुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ के डे बोर्डिंग स्कूल के लिए...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ के डे बोर्डिंग स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये किए स्वीकृत,

बीते शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा ने सीएम से की थी मुलाकात, कुटलैहड़ के बिकास पर हुई थी चर्चा,

बंगाणा

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक विवेक शर्मा ने इसे कुटलैहड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। लगभग आधे घंटे तक चली इस बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और नई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी दौरान विधायक ने क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की मांग प्रमुखता से मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि डे बोर्डिंग स्कूल के लिए कुटलैहड़ के बॉल क्षेत्र में भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका है। अब स्वीकृत धनराशि मिलने से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिलेगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
मेरा था सपना,कुटलैहड़ के बच्चों को घर-द्वार मिलेगी बेहतर शिक्षा,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुटलैहड़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल खोलना उनका सपना था, जो अब साकार होने की दिशा में बढ़ रहा है,उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कुटलैहड़ के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने घर के पास ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण संसाधन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए बाहर भेजने की आवश्यकता कम होगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री महोदय जल्द ही कुटलैहड़ का दौरा करेंगे और डे बोर्डिंग स्कूल सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क,स्वास्थ्य और अन्य आधार भूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिससे कुटलैहड़ विस क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। स्थानीय लोगों ने भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और भविष्य में शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular