दैनिक जागो वर्ल्ड!बंगाणा

भाजपा पार्टी नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का संकल्प
बंगाणा, राज्य की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने युवा व्यवसाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र ठाकुर डिंपल को पार्टी के प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और खेल गतिविधियों को नई दिशा देने की पहल बताया है। राजेंद्र ठाकुर डिंपल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्व पूर्ण दायित्व सौंपा है।उनकी नियुक्ति को प्रदेश में खेल गतिविधियों को मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है,नियुक्ति के बाद राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास सहित प्रदेश और जिला भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना होगी। इसके साथ ही प्रदेशभर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैंबल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की सोच विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम भी हैं। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल प्रतियोगिताओं, युवा संवाद कार्यक्रमो खेल प्रतिभाओं के सम्मान जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उचित मंच और अवसर मिलें, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का खेल प्रकोष्ठ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करेगा। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजेंद्र ठाकुर की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों तथा समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के साथ बेहतर संवाद का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। कार्य कर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खेल प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने में सफलता प्राप्त करेगा।राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा भाजपा की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
