ऊना-शिवानी ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में शनिवार को प्रवक्ता (अंग्रेज़ी) राजरानी के सम्मान में सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 34 वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं दी। राजरानी ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत वर्ष 1992 में स्वयंसेवी विज्ञान अध्यापिका के रूप में की। इसके उपरांत वर्ष 1996 से 2008 तक उन्होंने विज्ञान स्नातक प्रवक्ता के रूप में नियमित सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जिला ऊना सहित विभिन्न पाठशालाओं में अध्यापन कार्य करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की। वर्ष 2008 से जनवरी 2026 तक वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में प्रवक्ता (अंग्रेज़ी) के रूप में कार्यरत रहीं। उनकी सरल, अनुशासित व प्रभावी शिक्षण शैली के कारण वे विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहीं। सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित समारोह में विद्यालय के अध्यापकगण ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य सुदर्शन कौशल व अन्य वक्ताओं ने उनके अनुकरणीय शिक्षण कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों व गांववासियों ने राजरानी के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत सेवानिवृत प्रवक्ता राज रानी के परिवार ने कपिला फार्म में सहभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्यों, के अलावा नरेश सैनी, दीपक सैनी, पूजा सैनी, कोमल सैनी,दिवाकर सैनी, त्रिभवन , सुदेश, डॉ् भास्कर, डॉ. सोफिया, गरिमा सैनी, हरजी लाल, कमल देव, देव राज, चरणजीत सैनी, डॉ. राम पाल सैनी, बीना सैनी, संजीव सैनी, राहुल, नीरज व आरजु सैनी, जतिंद्र कंवर, ठाकुर यशपाल सिंह, डॉ. रविंद्र सूद, योगेश कौशल, दीप शिखा कौशल, रमा कंवर, कविता गोयल, अनिति सूद, अशोक ऐरी, कृष्णपाल शर्मा, इशान ऐरी, एचएन चीटू, राजेंद्र कौशल, नीलम कौशल, संजीव शर्मा, हरीश साहनी, नरेश ठाकुर, रमेश शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, अजय शर्मा, राम मूर्ति ल_ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

