Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiरेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्य श्री मति मृदु शर्मा ने काली माता मंदिर...

रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्य श्री मति मृदु शर्मा ने काली माता मंदिर बरेड़ा में टेका माथा, कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना,

ऊना/बंगाणा-जोगिनदेर देव आर्य

बंगाणा, जिला ऊना रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्य एवं समाजसेविका विधायक विवेक शर्मा की धर्म पत्नि श्रीमती मृदु शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के धमाद्री स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर बरेड़ा में पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र की देव तुल्य जनता की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर श्रीमती मृदु शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर मन को शांति मिलती है और समाज के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता हमेशा से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है, जो क्षेत्र की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रीमती मृदु शर्मा का सम्मान भी किया गया। मंदिर कमेटी ने उन्हें माता का दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया और उनके समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि श्री मति मृदु शर्मा समय-समय पर सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। मान सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती मृदु शर्मा ने मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और इससे उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वह भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रहेंगी। श्रीमती मृदु शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें स्नेह और सहयोग दिया है, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और वह आगे भी जनहित और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहकर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के जयकारे लगाए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और भक्तिमय बना रहा, जिसमें स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular