Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiशिव कुमार सैनी बने एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष

शिव कुमार सैनी बने एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष

ऊना

कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) ऊना के अध्यक्ष पद पर शिव कुमार सैनी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में समिति के नामित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का अनुमोदन किया।

कृषि उपज मंडी समिति ऊना की सचिव अंजू वाला ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें समिति के सभी नामित सदस्यों ने भाग लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एपीएमसी ऊना किसानों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी तथा किसानों के हक और हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। समिति के सभी सदस्य मिलकर किसानों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

श्री सैनी ने उन पर विश्वास जताने और सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए समिति के सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. वीरेंद्र सिंह पटियाल, जिला कृषि अधिकारी दविंद्र कौर, उपनिदेशक उद्यान के.के. भारद्वाज, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. संजय कुमार तथा कृषक सदस्य धर्म सिंह, के.सी. शर्मा, महिंद्र सिंह, ज्ञान चंद, जगदीश राम, रविंद्र कुमार, दर्शन लाल और सरवन कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular