Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaसंविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले उन्ना में निकाला...

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले उन्ना में निकाला गया नीला मार्च, ऊना मुख्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर की स्थापित की गई प्रतिमा

ऊना-शिवानी ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम से पहले आज नीला मार्च यात्रा निकाली
गई यह यात्रा आज श्री गुरु रविदास मंदिर बसदेहड़ा से शुरू हुई जिसमें भारी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों ने भाग लिया इस नीला यात्रा कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाकर युवाओ ने बाबा भीम राव अंबेडकर को लेकर नारे भी लागये संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले निकाली गई इस यात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ऊना पहुंचने पर डीसी ऑफिस के पास संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया है श्री गुरु रविदास महासभा के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा को स्थापित किए जाने को लेकर किसी भी राजनेता व सरकार से कोई पैसा नहीं लिया गया है लोगों द्वारा श्रमदान कर इस प्रतिमा को जहां पर स्थापित किया है क्योंकि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ऊना में नहीं है इसलिए उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापत किए जाने को लेकर पहले उन्होंने निर्णय लिया था जिसके तहत इस प्रतिमा को आज स्थापित किया गया है जिला प्रशासन द्वारा इसकी अप्रूवल अभी तक न दिए जाने को लेकर भी तय समय के अंदर इस प्रतिमा को स्थापित किए जाने की बात कही है

RELATED ARTICLES

Most Popular