विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से 2026 के सर्वेक्षण के आधार पर राज्य स्तरीय टीम ने किया चयन
दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना/बंगाणा , ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कुटलैहड़ के सिबिल अस्पताल बंगाणा को लगातार दूसरी बार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर 2026 के “कायाकल्प अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों की देखभाल, साफ-सफाई और अस्पताल प्रबंधन के आधार पर यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा फरवरी और मार्च 2026 में किए गए निरीक्षण और सर्वेक्षण के बाद इन सिबिल अस्पताल बंगाणा का चयन किया गया। सिबिल अस्पताल बंगाणा ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि से बंगाणा में खुशी का माहौल है और इसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत तथा प्रशासन की बेहतर कार्य प्रणाली का परिणाम माना जा रहा है। सिबिल अस्पताल बंगाणा लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। सिबिल अस्पताल बंगाणा को इस उपलब्धि के लिए दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की टीम भावना और कड़ी मेहनत का परिणाम है। सिबिल अस्पताल बंगाणा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए अस्पताल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन पुरस्कारों से स्वास्थ्य संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही मरीजों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

सिबिल अस्पताल बंगाणा में जल्द शुरू होगी ऑपरेशन थिएटर सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
उपमंडल बंगाणा के सिबिल अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ओटी सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी सर्जरी और अन्य ऑपरेशन संबंधी सेवाओं के लिए ऊना या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र के लोग बंगाणा अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू करने की मांग कर रहे थे। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती थी। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल भवन में ऑपरेशन थिएटर को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए जरूरी उपकरण स्थापित कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर ओटी सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने में बड़ी पहल साबित होगी ओटी सेवा,
कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी बंगाणा डॉ. अशोक दरोच ने बताया कि नागरिक अस्पताल बंगाणा में ऑपरेशन थिएटर स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अस्पताल में आधुनिक मशीनें और आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपकरण उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में सामान्य सर्जरी सहित कई आवश्यक ऑपरेशन किए जा सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डॉ. दरोच ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। बंगाणा अस्पताल में ओटी सुविधा शुरू होने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी त्वरित उपचार संभव हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।
जिला ऊना में स्वास्थ्य क्षेत्र में मिल रही लगातार उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। कायाकल्प अवार्ड और नई चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिल रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से सिविल अस्पताल बंगाणा का हुआ कायाकल्प,
बंगाणा क्षेत्र के सिविल अस्पताल में पिछले दो वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से अस्पताल का कायाकल्प हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को अब बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। अस्पताल में अब सस्ती दवाइयों की दुकान शुरू की गई है, जिससे मरीजों को कम कीमत पर आवश्यक दवाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे मरीजों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
इसके अलावा अस्पताल में कैंटीन सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में 24 घंटे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को तुरंत उपचार मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने से उन्हें अब बेहतर इलाज अपने क्षेत्र में ही मिल रहा है।

