Sunday, June 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaसिविल अस्पताल बंगाणा को मिला कायाकल्प अवार्ड, प्रदेश में हासिल किया तीसरा...

सिविल अस्पताल बंगाणा को मिला कायाकल्प अवार्ड, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, स्टाफ को बधाई

विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ व्यापक सुधार, ऑपरेशन थियेटर की भी जल्द मिलेगी सुविधा,,विवेक मिंका

दैनिक जागो वर्ल्ड ! बंगाणा,कुटलैहड़ , ब्यूरो रिपोर्ट

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ के युवा एवं ऊर्जावान विधायक विवेक शर्मा के लगातार प्रयासों और दूरदर्शी सोच के चलते सिविल अस्पताल बंगाणा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विवेक मिंका ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में सिविल अस्पताल बंगाणा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज अस्पताल में मरीजों को पहले की अपेक्षा बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई नई सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल बंगाणा में अब अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ रहा।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में कैंटीन सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है। अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर उपचार मिल सके। विवेक मिंका ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की दूरगामी सोच और योजनाबद्ध कार्यशैली के कारण आने वाले समय में सिविल अस्पताल बंगाणा में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर तथा ओपीडी सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब बंगाणा अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ने से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत मिली है।
विवेक मिंका ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा का उद्देश्य कुटलैहड़ क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से अस्पताल प्रशासन भी बेहतर कार्य कर रहा है और मरीजों को साफ-सफाई, दवाइयों तथा उपचार संबंधी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही हैं। उन्होंने कायाकल्प अवार्ड मिलने पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सिविल अस्पताल बंगाणा प्रदेश के श्रेष्ठ अस्पतालों में अपनी अलग पहचान बनाएगा तथा क्षेत्र के लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular