Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal Newsसड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल पर मुख्यमंत्री से मिले विधायक विवेक शर्मा,...

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल पर मुख्यमंत्री से मिले विधायक विवेक शर्मा, कुटलैहड़ के विकास पर चर्चा

दैनिक जागो वर्ल्ड !

कुटलैहड़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक विवेक शर्मा
मुख्यमंत्री से मिले विधायक विवेक शर्मा, कुटलैहड़ के विकास पर करीब एक घंटे तक मंथन
दो साल में कुटलैहड़ के बिकास के लिए करोड़ों की धनराशि विभिन्न योजनाओं को मंजूर करने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार,
बंगाणा,राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर करीब एक घंटे तक विस्तृत चर्चा की। विधायक ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ी करण के लिए दो वर्ष के कार्यकाल में करीब 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से कुटलैहड़ क्षेत्र में वर्षों पुरानी जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाणा और थानाकलां के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधा, पर्याप्त स्टाफ और निशुल्क जांच जैसी सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कुटलैहड़ क्षेत्र में 95 से अधिक बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है। वहीं, 120 से अधिक हैंडपंपों में मोटर डालकर पेयजल संकट के समाधान के लिए भी काम किया गया है। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि सड़क विकास को भी

प्राथमिकता दी जा रही है। बंगाणा तूतडू सड़क के करीब 10 किलोमीटर हिस्से के सुधार के लिए 12.90 करोड़ रुपये, हटली-तलपी सड़क के लिए 8 करोड़, लाठियाणी-कोहडरा सड़क के लिए 8 करोड़, बंगाणा-चपलाह सड़क के लिए 7 करोड़ और दो पुलों के निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बड़सर-पीपलू सड़क के जीर्णोद्धार के लिए 33 करोड़ तथा जोगी पंगा -लाम- झंबर सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 15 करोड़ रुपये की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही हर पंचायत के विकास के लिए लाखों रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से कुटलैहड़ की हर पंचायत, गांव, वार्ड और घर तक पक्के रास्ते एवं लिंक सड़कों की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सड़क कार्यों पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में भी कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए सरकार के समक्ष क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular