Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal Newsदेओळी बूथ नंबर 50 पर चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन...

देओळी बूथ नंबर 50 पर चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

देओळी बूथ नंबर 50 पर चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव देओळी स्थित बूथ नंबर 50 पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। इस दौरान चैतन्य शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के साथ संवाद नहीं है, बल्कि यह भारत की मिट्टी, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लिए सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों की पहल और उपलब्धियों को देशभर तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की विशेषता यह है कि इसमें देश के गांवों और कस्बों में अपने स्तर पर कुछ नया, रचनात्मक और प्रेरणादायक करने वाले सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों, नवाचारों और सेवाभाव को पहचान मिलती है। इससे अन्य लोगों को भी समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

RELATED ARTICLES

Most Popular