Wednesday, October 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaमंदली-ढोक पंचायतों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 80-85 ग्रामीणों की हुई जांच

मंदली-ढोक पंचायतों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 80-85 ग्रामीणों की हुई जांच

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

80-85 ग्रामीणों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, ईसीजी, शुगर और बीपी की जांच

मंडली व ढोक पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, हृदय रोगों से बचाव को लेकर डॉक्टर ने किया जागरूक

ऊना।

मंडली और ढोक ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 से 85 ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान ग्रामीणों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार प्राथमिक उपचार और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर में श्री वैष्णो हार्ट सेंटर, ऊना की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देविंद्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की जांच करते हुए उन्हें हृदय रोगों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया।

ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करना शिविर का मुख्य उद्देश्य

डॉ. देविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर या हृदय संबंधी कोई समस्या है। ऐसे में शिविर के माध्यम से लोगों की प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि शिविर में सभी मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर और बीपी की जांच की गई। जिन लोगों में सामान्य स्तर की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं, उन्हें प्राथमिक स्तर पर उपचार और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। डॉक्टर ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना और बीमारी की शुरुआती स्थिति में पहचान करना है।

कम उम्र में हार्ट अटैक को लेकर डॉक्टर ने बताए कई जोखिम कारक

डॉ. देविंद्र कुमार ने कहा कि आजकल कम उम्र में भी हृदय संबंधी घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे कई संभावित जोखिम कारकों का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, फास्ट फूड, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और तंबाकू सहित विभिन्न प्रकार के नशे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोग लंबे समय तक नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करवाते। ऐसे में ब्लड प्रेशर, शुगर या अन्य जोखिम कारकों का समय रहते पता नहीं चल पाता और समस्या सामने आने तक स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

कोविड संक्रमण और वैक्सीन को लेकर भी दी जानकारी

हृदय रोगों के संदर्भ में कोविड संक्रमण और वैक्सीन को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर डॉ. देविंद्र कुमार ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान रक्त वाहिकाओं में क्लॉटिंग और अन्य बदलावों को लेकर कई अध्ययनों में जानकारी सामने आई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड वैक्सीन को हृदय संबंधी घटनाओं का कारण बताने के लिए उनके अनुसार पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी समस्याओं के पीछे कई अलग-अलग जोखिम कारक हो सकते हैं और किसी व्यक्ति की स्थिति का आकलन चिकित्सकीय जांच के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ उसे अपनी दिनचर्या में लागू करने पर जोर दिया।

80-85 लोगों को मिला शिविर का लाभ : रोशन लाल

ढोक पंचायत प्रधान रोशन लाल ने बताया कि शिविर में लगभग 80 से 85 मरीज पहुंचे। इनमें शुगर, हृदय, बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शिविर का काफी लाभ मिला और लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की मांग की है।

रोशन लाल ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों और श्री वैष्णो हार्ट सेंटर की टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का पहुंचकर लोगों की जांच करना महत्वपूर्ण पहल है।

दोनों पंचायतों ने मिलकर करवाया आयोजन : विजय कुमार

मंडली पंचायत उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर मंडली और ढोक पंचायतों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में करीब 80-85 लोगों की जांच हुई और हार्ट, शुगर तथा बीपी से संबंधित मरीजों को चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक सलाह दी।

उन्होंने कहा कि शिविर की खास बात यह रही कि कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर ही हो गई। उन्होंने श्री वैष्णो हार्ट सेंटर की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है।

श्री वैष्णो हार्ट सेंटर में 24×7 इमरजेंसी हार्ट केयर

श्री वैष्णो हार्ट सेंटर, हमीरपुर रोड ऊना में 24×7 इमरजेंसी हार्ट केयर यूनिट एवं आईसीसीयू की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देविंद्र कुमार शर्मा (MBBS, MD Medicine, DM Interventional Cardiologist) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

सेंटर के अनुसार यहां ईसीजी, 2डी ईको, स्ट्रेस ईको, टीएमटी, होल्टर/लूप रिकॉर्डर, 24 घंटे एबीपीएम सहित विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। कैथ लैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट समेत हृदय रोगों से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

सेंटर के अनुसार यह संस्थान हिमाचल प्रदेश सरकार, एनएफएल नंगल और आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल है। अस्पताल की ओर से पैथोलॉजी संबंधी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई है।

अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क नंबर : 86269-82747

विजुअल शॉट

बाइट डॉ देविंद्र कुमार

बाइट ढोक पंचायत प्रधान रोशन लाल

बाइट मंदली पंचायत उप प्रधान विजय कुमार

ऊना।

RELATED ARTICLES

Most Popular