Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमीरजापुर में डीआईओएस ने नहीं किया कार्य मुक्त, अनशन पर बैठी शिक्षिका

मीरजापुर में डीआईओएस ने नहीं किया कार्य मुक्त, अनशन पर बैठी शिक्षिका

दैनिक जागो वर्ल्ड!मीरजापुर

शिक्षिका वंदना ने मीरजापुर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन शुरू किया है। उनका आरोप है कि स्थानांतरण और न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है, जबकि डीआईओएस ने कार्यमुक्त करने का दावा किया है।श्री शिव प्रताप इंटर कालेज से कार्य मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षिका वंदना को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सोमवार को अनशन आरंभ किया। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आश्वासन के बाद भी कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा है।

श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कालेज पवारी कला के गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका वंदना का स्थानांतरण बसंत विद्यालय इंटर कालेज में हुआ था। निदेशक की ओर से आदेश जारी होने के बाद भी पवारी कला प्रबंधन द्वारा वंदना को कार्य मुक्त करने से इंकार कर दिया गया। इस संबंध में शिक्षिका वंदना ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular