Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshरामपुर हत्याकांड: शराब के ठेके पर दिनदहाड़े चलीं 6 गोलियां, 24 से...

रामपुर हत्याकांड: शराब के ठेके पर दिनदहाड़े चलीं 6 गोलियां, 24 से ज्यादा मुकदमों वाले बदमाश की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !रामपुर

बिलासपुर, रामपुर में गुंडा एक्ट के आरोपित सनी उर्फ सनया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने शराब के ठेके के पास छह राउंड फायरिंग की; मृतक पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में गुंडा एक्ट के आरोपित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल निवासी बरेली तथा हाल बिलासपुर के सुभाषनगर डिबडिबा निवासी सनी उर्फ सनया की गांव स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

तीन हमलावर एक बाइक पर सवार थे। मृतक गुंडा एक्ट का आरोपित था तथा पूर्व में भी पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।उस समय पैर में गोली लगने के दौरान वह घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार मृतक पर लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। घटना के कारणों के बारे में बाकी जानकारी जुटाई जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular