दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत नैरेटिव फैलाने और माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं। जांच में पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की संलिप्तता सामने आई है।राष्ट्रीय राजधानी में हालिया विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही

अफवाहों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने गलत नैरेटिव फैलाने और माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सीमा पार से भारत विरोधी भावनाएं फैलाने और तनाव पैदा करने में कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। 10 अक्टूबर से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रोपेगैंडा मुहिम के तहत, पाकिस्तान से संचालित होने वाले कुछ यूजर कथित तौर पर भारतीय नाम रखकर भ्रामक वीडियो और झूठी खबरें फैला रहे हैं, ताकि ऐसा लगे कि ये पोस्ट देश के भीतर से ही किए जा रहे हैं।
