Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiगगरेट में भाजपा की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर...

गगरेट में भाजपा की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन

गगरेट-दिनेश कुमार

भारतीय जनता पार्टी के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर मंडल एवं गगरेट मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत “संगठन ही शक्ति है” के मूल मंत्र के साथ हुई। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
अपने संबोधन में चैतन्य शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में संगठन की सक्रियता, अनुशासन और एकजुटता ही पार्टी की सफलता सुनिश्चित करेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।
बैठक में दौलतपुर मंडल एवं गगरेट मंडल के मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आगामी रणनीतियों को लेकर सुझाव साझा किए गए तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर सहमति जताई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular