ऊना/शिवानी ठाकुर

ऊना की फायर टीम ने शहर के अरविंद मार्किट के आवासीय कालोनी में ऊपरी मंजिल में पिछले तीन दिन से भूखी प्यासी फंसी बिल्ली की जान बचाई है । फायर टीम को कमल अरोड़ा ने सूचना दी कि अरविंद मार्किट में एक घर के ऊपरी मंजिल की बालकनी में कुछ दिनों से एक बिल्ली भूखी प्यासी जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है। रेस्क्यू काल की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते अग्निशमन अधिकारी ऊना सुरेश कुमार पर आधारित टीम ने मौका पर पहुंचकर लेडर व दस्तानों की सहायता से फंसी बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल बाहर छोड़ दिया । अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बिल्ली को ऊपरी मंजिल से सुरक्षित व जिंदा बाहर निकाल कर छोड़ दिया गया है । स्थानीय शहरवासियों ने बिल्ली की जान बचाने के लिय फायर टीम का आभार जताया ।टीम में लीडिंग फायरमैन सुभाष चंद , फायरमैन पवन कुमार, मुकेश कुमार व सतीश कुमार शामिल रहे।
