Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiएसडीएम ने गैस एजेंसी , होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट्स का किया औचक...

एसडीएम ने गैस एजेंसी , होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट्स का किया औचक निरीक्षण

बंगाणा- जोगिंद्र देव आर्य।

उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल के नेतृत्व में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम द्वारा आज(शनिवार) को गैस एजेंसी बंगाणा तथा बाजार में होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गैस एजेंसी प्रभारी को निर्देश दिए कि एजेंसी में 14.2 किलोग्राम एवं 19 किलोग्राम गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए तथा इंडेन ऑयल कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपभोक्ताओं की बुकिंग के आधार पर समय पर गैस आपूर्ति की जाए। साथ ही बंगाणा उपमंडल के लिए निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार नियमित आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्यावसायिक गैस सिलेंडर ही उपलब्ध करवाने और उनका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
एसडीएम सोनू गोयल ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है अतः किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने उपभोक्ताओं से केवल आवश्यकता के अनुसार गैस बुकिंग करने तथा अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी में भीड़ या कतारें न लगाने का आग्रह किया। गैस बुकिंग के लिए इंडेन ऑयल कंपनी एवं गैस एजेंसी द्वारा जारी दूरभाष नंबर—8454955555, 7588888824, 8927225667, 931990170, 7718955555, 8655679555—का उपयोग करने की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने व्यावसायिक कार्यों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि ओवरचार्जिंग, जमाखोरी एवं कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी किसी भी शिकायत या सूचना पर तत्काल प्रभाव से विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अंत में एसडीएम ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता नियमों का पालन करें, आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular