Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiजिला मे अवैध कटान मामले की शिकायतें मिलने के बाद वन विभाग...

जिला मे अवैध कटान मामले की शिकायतें मिलने के बाद वन विभाग ने टीमे गठित कर मामले क़ी जांच पड़ताल की शुरू,

ऊना-शिवानी ठाकुर

जिला ऊना में अवैध कटान के मामले पर वन विभाग एक्शन मोड में आ गया है वन विभाग को जिला के कुछ क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायतें मिलने के बाद वन विभाग ने इस मामले में दो कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर दिया है अब वन विभाग ने एक टीम गठित कर अवैध कटान के मामले की जांच पड़ताल करने के लिए उनको धरातल पर भेजा है जहां पर यह टीम अवैध कटान मामले की जांच पड़ताल कर रही है वन विभाग के अधिकारी डीएफओ ऊना सुशील राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की विभाग को कुछ पेड़ काटने की शिकायत मिली थी जांच में 27 पेड़ काटने का मामला आया है जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था और इस मामले में एक टीम गठित की गई थी वह पिछले कई दिनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन कर रही है जो सरकारी एरिया हैँ उनकी लिस्टिंग की जा रही है और उनकी डीमार्केशन भी की जाएगी और आगामी कार्रवाई उसे पर की जाएगी डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि मार्किंग से ज्यादा पेड़ कटान की शिकायतें मिली थी इसकी भी विभाग द्वारा टीम बनाकर जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम धरातल पर काम कर रही है सरकारी भूमि के साथ निजी भूमि मालिकों की भी जमीन लगती है उनकी भी एक लिस्टिंग तैयार की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि निजी भूमि के साथ सरकारी भूमि पर कहीं अवैध कटान तो नहीं हुआ है इस पर जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी

बही उन्होंने कहा क़ी रामगढ़ धार पर पेड़ कटान पर प्रतिबंध लगाया गया है हमारी टीम धरातल पर जाकर वहां पर भी जांच कर रही और बाकायदा पूरे मामले की वीडियो ग्राफी भी कर रही है विभाग द्वारा जिले में अवैध कटान मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का दवा विभाग कर रहा है हालांकि विपक्ष द्वारा विधानसभा के अंदर अवैध कटान का मुद्दा छाया रहा है इसके बाद वन विभाग भी एक्शन मोड में दिखाई दे रहा हैँ

RELATED ARTICLES

Most Popular