HomeRajnitiडीडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एडोलिसेंट डे धूमधाम से मनाया गया

डीडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एडोलिसेंट डे धूमधाम से मनाया गया

ऊना-ब्यूरो रिपोर्ट

डीडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एडोलिसेंट डे बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुजाता कपिला (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर), रुचि शर्मा (एडोलिसेंट हेल्थ काउंसलर) तथा राजेश जस्सल (ब्लॉक सुपरिटेंडेंट, सिविल हॉस्पिटल गदरैट) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कॉलेज की संस्थापक श्रीमती चंचला देवी जी, चेयरमैन श्री नरेंद्र शर्मा जी, असिस्टेंट डायरेक्टर आशीष शर्मा जी, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विकास चंद शर्मा जी, डॉ. सुब्रमण्यम जी तथा अभिषेक शर्मा जी भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें एचओडी हीना शर्मा, एचओडी नीहा शर्मा, रमा, अंजली, सुरभि, हीना शर्मा, शालू, दीक्षा शर्मा, आरती आदि शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विकास चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें सही मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित जीवनशैली अपनाने, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की प्रेरणा दी।
अंत में कॉलेज प्रशासन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular