मंडी-। सचिन शर्मा

सुंदरनगर का विधिवत समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार अंकित शर्मा, डीएसपी भारत भूषण सहित अन्य लोगों ने शिरकत की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान गोकुल बुटेल ने कहा कि नलवाड़ मेला उत्तर भारत का मुख्य पशु मेला है और इस ऐतिहासिक नलवाड़ और सुकेत देवता मेला में शिरकत करना सौभाग्य की बात है।
बाइट- गोकुल बुटेल प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री (नवाचार डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) हिमाचल प्रदेश।
हिमाचल प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार के समय शुरू की गई हिम केयर योजना में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा-कांग्रेस छिड़े विवाद को लेकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्ता छोड़ते समय हिम केयर की प्रदेश में देनदारी छोड़ गए थे। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हिम केयर एक अच्छी योजना है। लेकिन हर योजना के दो पहलू होते हैं। उन्होंने कहा कि हिम केयर के अंतर्गत आदमियों के आधार कार्ड देकर बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन कराए गए हैं। इस योजना में बहुत अधिक अनियमिताएं बरती गई है और बहुत से लोगों ने इसे स्कैम के तौर पर उपयोग में लाया है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल रहा है और आने वाले समय में योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की ‘हिम परिवार’ योजना में सरकारी कर्मचारियों ने प्रतिपूर्ति के साथ-साथ हिम केयर में भी पैसा लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष और हिम केयर से फायदा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी योजना का क्रियान्वन अच्छे से करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी।
गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश में वृद्धा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं के लाखों लाभार्थियों के हिम परिवार नंबर के माध्यम से आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन करने पर लगभग 60 हजार लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना पाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार के दौरान 60 हजार मृत लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंशन प्राप्त की जा रही थी। यह एक बड़ा घोटाला है और इससे अब 6 करोड़ रुपए प्रतिमाह सरकार के धन की बचत हो रही
प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कहा कि हिम केयर योजना के अंतर्गत हुए घोटाले में सबसे बड़ी जिम्मेदारी झूठे बिल देने वाले व्यक्ति की है। हिम केयर योजना सरकार ने बंद नहीं की है और इसमें मौजूद कमियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सहारा योजना को भी रिव्यू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अभी एक से तीन महीने की देरी से पेंशन मिल रही है जिसे जल्द ही नियमित किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी लाभार्थियों को पेंशन से वंचित नहीं रखा जाएगा।

