Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsSirmourआईआरजी (इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ) द्वारा नेस्ले अनुसंधान एवं विकास के...

आईआरजी (इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ) द्वारा नेस्ले अनुसंधान एवं विकास के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट प्रत्युषा’ के अंतर्गत विद्यालयों में आयुष कॉर्नर स्थापित

बीबीएन-स्वस्तिक गौतम

आईआरजी (इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ) द्वारा, नेस्ले अनुसंधान एवं विकास के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट प्रत्युषा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वार्ड नंबर 2, गल्लेरवाला, मनपुरा, राजकीय उच्च विद्यालय बदौनिघाट तथा गुणाई में “आयुष कॉर्नर” स्थापित किए गए हैं।
इन आयुष कॉर्नर स्टैंड में विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पुस्तिकाएं, विवरणिका एवं पर्चे उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के माध्यम से छात्र-छात्राएं आयुष आहार, पारंपरिक अनाज (मोटा अनाज) तथा कम लागत में स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पारंपरिक एवं संतुलित खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आयुष कॉर्नर स्थापित करने से पूर्व इन विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए थे। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुष, संतुलित आहार तथा पारंपरिक अनाज के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों से मूल्यांकन प्रपत्र भी भरवाए गए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि उन्हें आयुष विषय से संबंधित कितनी जानकारी है।
विद्यालयों के प्रधानाचार्य लोकेश, राम लाल तथा उपमा शर्मा, छात्र प्रतिनिधि स्वस्तिक गौतम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आयुष कॉर्नर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे पौष्टिक एवं पारंपरिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे।
आईआरजी का उद्देश्य है कि प्रोजेक्ट प्रत्युषा के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंच बनाकर बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण तथा आयुष आधारित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular