Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiऊना में पुलिस की कार्रवाई: शराब बरामद, तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया...

ऊना में पुलिस की कार्रवाई: शराब बरामद, तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया नुकसान

दौलतपुर -संजीव डोगरा

जिला ऊना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मामलों में कार्रवाई की गई है।
पहले मामले में पुलिस थाना गगरेट के तहत पुलिस चौकी दौलतपुर की टीम ने गश्त के दौरान डंगोह खास पुल के पास एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी की पहचान संजीत साहनी निवासी लक्ष्मीपुर, जिला मधुबनी (बिहार) हाल निवासी डंगोह खास के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 बोतल देशी शराब (मार्का VRV संतरा) बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।
दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के तहत संतोषगढ़ के गऊशाला चौक में एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, बलवीर सिंह निवासी बाथड़ी ट्रक चला रहा था, जो वीरभद्र चौक की ओर से आ रहा था। मोड़ काटते समय तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक गलत दिशा में जाकर बिजली व टेलीफोन के खंभों के साथ एक दुकान के पिल्लर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक सहित बिजली और टेलीफोन के खंभों को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular