Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsUna28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद प्रवक्ता अविंदर सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त,...

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद प्रवक्ता अविंदर सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त, विद्यालय में भावुक विदाई

दौलतपुर – संजीव डोगरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में आज प्रवक्ता (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) श्री अविंदर सिंह ठाकुर 28 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्री ओमराज ने कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं तथा प्लस वन (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रधान श्रीमती कमलेश कुमारी, सदस्य विजय कुमार, नरेंद्र, रजनी, अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण— गुरमेल, सोनिका, सूर्यवाला, प्रवज्योत राणा, बलजीत, दीपक शास्त्री, सोहनलाल, सपना, मनीषा, पूनम, दीक्षा, दीपिका, बीना, अमरपाल, तरुण, तरविंदर, परविंदर आदि—ने भी समारोह में भाग लिया और श्री ठाकुर को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।
समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं एसएमसी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular