Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiहवलदार दिलावर सिंह ठाकुर को किया सम्मानित, बॉडी बिल्डिंग में जीते गोल्ड...

हवलदार दिलावर सिंह ठाकुर को किया सम्मानित, बॉडी बिल्डिंग में जीते गोल्ड व सिल्वर

अम्ब (ऊना)-स्पर्श शर्मा

महाराणा प्रताप युवा क्लब, जिला ऊना द्वारा सेना के हवलदार दिलावर सिंह ठाकुर को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। दिलावर सिंह ठाकुर ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक हासिल कर अपने माता-पिता, गांव शिवपुर, जिला ऊना तथा पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता पर समस्त गांववासियों और महाराणा प्रताप युवा क्लब ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एएसआई सुनील ठाकुर, पूर्व सैनिक अमन शर्मा, पूर्व सैनिक रमन शर्मा, अबोटा से अमन ठाकुर, संजीव ठाकुर (मिंटू), शौर्य ठाकुर, हर्ष ठाकुर, मोहिंदर सिंह ठाकुर, मिक्की ठाकुर, यतीन सत्यदेव, राहुल ठाकुर (बजरंग दल), लवली कौशल, सूरज ठाकुर, आर्यन ठाकुर, आवेश चंदेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular