दौलतपुर चौक-भूपिंदर डडवाल

HPCA सब सेंटर चलेट द्वारा वर्ष 2026-27के नए सत्र के लिए प्रवेश ट्रायल का आयोजन किया गया। स्कॉलर स्टेयर स्कूल चलेट के प्रांगण में संचालित इस अकादमी में लगभग 60 के करीब खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकीयां सीख रहे हैँ, जिसमें 12 लड़कियां भी शामिल हैँ। इस अवसर पर कोच सुनील शिकारा ने बताया कि पिछले 4 वर्षो से इस अकादमी में खिलाड़ियों का हुनर तराशा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहाँ से लगभग 15 खिलाड़ियों ने जिला व प्रदेश स्तर तक अपना नाम बनाया है। आज लिए गए ट्रायल में लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आठ से लेकर 14 साल के बच्चों ने इस ट्रायल में भाग लिया। इन खिलाड़ियों को मुख्य रूप से शारीरिक फिटनेस और खेल के प्रति रुचि के आधार पर परखा गया। यहाँ चयनित हुए खिलाड़ी आगामी सत्र से इस अकादमी में ट्रेनिंग करेंगे व अन्य खेल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
इस ट्रायल में सब सेंटर के मुख्य कोच सुनील शिकारा, अरविंद
Hpca के अंपायर हर्ष शर्मा
एवं HPCA के रेफरी भूपिंदर डढवाल भी उपस्थित रहे
कोच सुनील शिकारा ने माननीय सांसद अनुराग ठाकुर हिमाचल क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट संघ का विशेषतौर पर धन्यवाद किया जिनकी क्रिकेट की दूरदर्शी सोच के चलते आज बच्चों को गांव स्तर पर अच्छी सुविधाएं मिल रही है



